नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Oct 23, 2023 / Post views : 149
परसपुर / गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि उसकी पन्द्रह वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने घर से अपनी बुआ के घर अभईपुर पूरे मिश्रन जा रही थी।रास्ते मे विपक्षी ने उसकी पुत्री का हाथ बुरी नीयत से पकड़कर खींचने लगे।जिस पर पुत्री द्वारा शोर करने पर विपक्षीगण भाग खड़ा हुआ।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ग्राम खरगूपुर पाण्डेय पुरवा कोतवाली देहात गोंडा निवासी सूबेदार पाल पुत्र राम संवारे को मुकदमा संख्या 440/2023 धारा 354 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट के तहत थाना परसपुर के उप निरीक्षक जगतपति तिवारी एवं कांस्टेबल मदन कुमार द्वारा विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन