Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: गोंडा : परसपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, हृदय, हड्डी और नेत्र रोगियों को मिलेगा उपचार और दवाएं

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Dec 14, 2024 / Post views : 192

Share:

परसपुर, गोंडा। नगर पंचायत परसपुर के भौरीगंज रोड स्थित श्री सद्गुरु मैरिज हॉल में 15 दिसंबर, रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम विवेकानंद पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हृदय, हड्डी और नेत्र रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। मरीजों को न केवल निशुल्क परामर्श दिया जाएगा, बल्कि दवाओं का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा।

शिविर में हृदय संबंधी समस्याओं के लिए ईसीजी और रैंडम ब्लड शुगर जांच निशुल्क की जाएगी। जरूरत के अनुसार लिपिड प्रोफाइल, टीएमटी और 2डी इको जैसी जांचें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक, लखनऊ में निशुल्क की जाएंगी। इसके अतिरिक्त एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और अन्य कार्डियक सर्जरी जैसे जटिल उपचार भी जरूरतमंद मरीजों को अत्यधिक रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे और उनके उपचार की व्यवस्था करेंगे। इस शिविर में सभी प्रकार की हड्डी रोग संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध होगा।

नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। शिविर में हृदय, हड्डी और नेत्र रोगों से संबंधित उपचार के साथ-साथ जरूरी दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

शिविर में पंजीकरण रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मरीजों का परीक्षण दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में आयुष्मान भारत और टीपीए कार्डधारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर के आयोजकों ने क्षेत्रीय निवासियों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और आसपास के जरूरतमंद लोगों को शिविर की जानकारी दें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

शैलेन्द्र सिंह: 7565872266

सरजू प्रसाद कौशल: 9451039157

आशीष सिंह: 9415252884

विजय बहादुर सिंह (बच्चा साहब): 9838500320

विजय चौरसिया: 9918600010

राधेश्याम सोनी: 9208597148

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें