नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 27, 2024 / Post views : 115
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है उन्होंने बताया कि सात अगस्त की दोपहर जब वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तभी रास्ते में नहर पुलिया के पास खड़े दो युवकों ने उसे रोककर छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकले। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। उसकी मां ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की।
आरोप है कि शिकायत के अगले दिन, आठ अगस्त की सुबह दोनों आरोपी सुमित और विनय उसके घर में घुस आए और मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिसके कारण उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया है।
परसपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मधईपुर कुर्मी निवासी सुमित और विनय के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन