आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 12, 2026 / Post views : 116
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, राजकुमारी निर्विरोध प्रबंधक चुनी गईं गया।
वजीरगंज, गोंडा। कस्बे के श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति बनी, जिसके चलते कई पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में श्रीमती राजकुमारी को निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। उनके चयन पर विद्यालय परिवार, समिति सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में शैलेश कौशल, मंजू, विश्राम सागर कौशल, वीरेंद्र कुमार कौशल, हरीश कुमार कौशल एवं राजेंद्र सोनी का चयन किया गया। प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों में गीता, संतोष देवी गुप्ता एवं सत्यनारायण शर्मा को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन