Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: लखनऊ में एनकाउंटर के ठीक बाद दोहरा हत्याकांड,दो युवकों की गला रेतकर हत्या

नीरज मिश्रा संवाददाता लखनऊ / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 121

Share:

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के ढेर होने के कुछ देर बाद ही दो दोस्तों की बीच सड़क हत्या कर दी गई।काकोरी में बरकताबाद-खुरूमपुर मार्ग पर दो दोस्तों पर पहले बांका और चाकुओं से हमला किया गया।इसके बाद गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी।दोनों की हत्या कर शव बीच सड़क ही फेंककर बदमाश भाग निकले।उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा को रोंगटे खड़े हो गए।दोनों के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर घाव मिले हैं।उंगली भी कटी हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है

शवों की शिनाख्त काकोरी के ही पान खेड़ा गांव निवासी मनोज राजपूत 23 और रोहित राजपूत 25 के रूप में हुई है।मारा गया मनोज राजपूत आईटीआई का छात्र था।रोहित राजपूत रेलवे की परीक्षा पास कर चुका था।इस दोहरे हत्याकांड के कुछ देर पहले ही लखनऊ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी लुटेरे ऑटो चालक को मलीहाबाद में मुठभेड़ में ढेर किया था।दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।राजधानी की जो पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को ढेर करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही थी वह दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने से सन्न हो गई।थाना प्रभारी काकोरी आनन-फानन में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।इस बीच मारे गए युवकों के परिजन भी आ गए।जवान बेटों का शव देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।पुलिस टीम से उनकी झड़प और हाथापाई हो गई।

पुलिस ने बताया कि खुदूमपुर मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर ने बीच सड़क शव पड़ा देखकर शोर मचाया।सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों शव खून से लथपथ पड़े थे। शुरुआती जांच में पता चला कि पानखेड़ा निवासी होमगार्ड रमेशचंद्र का बेटा रोहित रात में दोस्त मनोज के साथ एक दावत में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दोनों बाइक से बरकताबाद-खुरूमपुर मार्ग स्थित पुल के पास पहुंचे थे, तभी हमलावरों ने घेर लिया।धारदार हथियार से बीच सड़क रोहित और मनोज पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए। खून से लथपथ होकर दोनों गिर पड़े। इसके बाच हमलावरों ने गला रेतकर मनोज और रोहित की हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर रोहित की बाइक खड़ी मिली। यह भी पता चला कि हमलावरों की संख्या छह के करीब थी।वे लोग काफी दूर से पीछा कर रहे थे।हमलावरों को पता था कि रोहित और मनोज बरकताबाद-खुरूमपुर मार्ग होकर जाएंगे। रास्ते पर ट्रैफिक भी कम होता है। ऐसे में बदमाशों ने साजिश के तहत दोनों को घेर लिया। रोहित और मनोज ने काफी देर तक संघर्ष किया, जिसमें दोनों के कपड़े भी फट गए।

पुलिस ने बताया कि मनोज की गर्दन काटने के साथ ही हाथ और कलाई पर भी कई वार किए गए। इनके कई घाव मिले हैं। हाथ की अंगुली भी कटी हुई है।वहीं रोहित का गला रेता गया है।पुलिस को अंदेशा है कि हमलावर पूर्व परिचित हो सकते हैं। इस आधार पर पुलिस रोहित और मनोज की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें