Sat, 01 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: गोंडा : गोंडा में खूनी खेल: 20 साल पुराने भूमि विवाद में युवक की नृशंस हत्या, भाई गंभीर

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Feb 4, 2026 / Post views : 147

Share:


गोंडा ( करनैलगंज ) : कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मांझा स्थित दुल्हिन पुरवा गांव में मंगलवार देर रात बीस वर्ष पुराने भूमि विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही निर्मम हत्या कर दी गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिवशंकर दुबे उर्फ लल्ला दुबे पुत्र देवी दयाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लल्ला दुबे रात में अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी छत्तर बली दुबे अपने चार बेटों सुनील, विनोद, धर्मेंद्र और रविंद्र दुबे के साथ वहां पहुंचा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और आरोप है कि इसके बाद पिता व पुत्रों ने मिलकर लल्ला दुबे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लल्ला को बचाने पहुंचे उनके भाई अमरनाथ दुबे पर भी चाकू से हमला किया गया, जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हैं और गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। घटना ने गांव में दहशत और मातम का माहौल पैदा कर दिया है। मृतक अपने पीछे 12 वर्षीय सौरभ, 10 वर्षीय शिवांश और 8 वर्षीय लक्ष्मी को छोड़ गया है, जिनका भविष्य अब अंधकार में नजर आ रहा है। घटना ने पुलिस की निगरानी और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह विवाद बीस वर्षों से पुलिस की जानकारी में था, बावजूद इसके समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले हस्तक्षेप किया गया होता तो शायद यह दिल दहला देने वाली वारदात टल सकती थी। घटना की सूचना पर कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छत्तर बली दुबे और उसके चारों बेटों के खिलाफ हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि ग्रामीणों के मन में यह सवाल बरकरार है कि जब विवाद वर्षों से चल रहा था तो पुलिस पहले क्यों नहीं सक्रिय हुई। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। अब जबकि खून बह चुका है, प्रशासनिक सक्रियता लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी महसूस हो रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह सवाल अभी भी गूंज रहा है—क्या गोंडा में कानून का भय खत्म हो चुका है और क्या दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा पाएगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें