नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 170

परसपुर, गोंडा: नगर पंचायत राजा टोला परसपुर में 19 जुलाई को दिनदहाड़े सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की धारदार हथियार से हत्या के बाद, आरोपी के घर में बंद लेब्राडोर नस्ल का पालतू कुत्ता भूख से तड़पते हुए मर गया। सामाजिक कार्यकर्ता डीएन सिंह ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सहित अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों को पत्र लिखा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की विस्तृत जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन