नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Nov 24, 2023 / Post views : 181
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुसुंडा निवासी अंजली पत्नी दीपक पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति दीपक पांडेय पुत्र श्रवण कुमार पांडेय गत 31 अक्टूबर को खेत में ट्रैक्टर चालक शिव शंकर पुत्र बेंचू निवासी सुसुंडा डीहा से खेत की जुताई करवा रहे थे उपरोक्त चालक द्वारा ट्रैक्टर लापरवाही पूर्वक चलाते समय मेरे पति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया जिसे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना महिला के पति के बाबा राधेश्याम पांडेय द्वारा 1 नवंबर को इत्तफाकिया थाने पर दर्ज कराया गया था जबकि बाद में पता चला कि उसके पति की मौत ड्राइवर की लापरवाही से हुई है इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन