शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Tue, Aug 16, 2022 / Post views : 190
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है. हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं. वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे. हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे. बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी में गिर गई. सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. हताहत होने की आशंका है. अधिक जानकारी आनी बाकी है.एक अधिकारी ने कहा कि हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई.
विज्ञापन
विज्ञापन