रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Mon, Feb 28, 2022 / Post views : 65
यूक्रेन पर रूस की बमबारी सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। जंग को खत्म करने के लिए दोनों देश आज 3:30 बजे बेलारूस में बातचीत करेंगे। इसके लिए रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। उससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यूक्रेन रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के इच्छुक कैदियों को मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ रिहा कर देगा।
चर्चा से पहले यूक्रेन ने रूस से कहा कि वे अपनी सेना को यूक्रेन के बॉर्डर से हटाए। दूसरी तरफ, बेलारूस, रूस का साथ देने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है।
लातविया करेगा यूक्रेन की मदद
यूरोपी देश लातविया ने अपने नागरिकों को यूक्रेन की जंग में शामिल होने की छूट दे दी है। यहां की संसद ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें कहा गया है कि अगर लातविया के आम लोग यूक्रेन में जाकर लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं। इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की थी।
अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन