Wed, 07 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: उद्धव ठाकरे पर एकनाथ शिंदे का अंतिम प्रहार, शिवसेना पर पूर्ण अधिकार के लिए चुनाव आयोग को भेजा पत्र, बोले- बहुमत हमारे साथ

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Jul 20, 2022 / Post views : 146

Share:

शिवसेना में एकनाथ शिंदे गुट ने पार्टी पर पूर्ण अधिकार को लेकर चुनाव आयोग एक पत्र लिखा है। निर्वाचन आयोग को लिखी एक चिट्ठी में शिंदे गुट की तरफ से दावा किया गया है कि उनके पास बहुमत है, ऐसे में शिवसेना पर उनका पूरी तरह से अधिकार है। गौरतलब है कि इस संबंध में उद्धव ठाकरे गुट पहले ही निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेज चुका है।

पिछले हफ्ते भेजी गई उद्धव ठाकरे गुट की चिट्ठी में कहा गया था कि पार्टी पर दावा करने की स्थिति में उद्धव गुट की दलीलें भी सुनी जाएं। वहीं अब शिंदे गुट की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि उनकी तरफ से शिवसेना की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें एकनाथ शिंदे को मुख्य नेता माना गया है। उनकी नियुक्ति भी प्रभावी हो गई है। ऐसे में पुरानी कार्यसमिति की अब कोई अहमियत नहीं है।

अब शिवसेना सांसद भी शिंदे गुट में: बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट पर एकनाथ शिंदे गुट हावी होता दिख रहा है। शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद जहां राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ तो वहीं अब बात पार्टी पर अधिकार तक पहुंच गई है। विधायकों के अलावा अब 12 शिवसेना सांसद भी शिंदे गुट के साथ खड़े हैं।

पार्टी पर अधिकार को लेकर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, “असली नकली का मामला ही नहीं है। शिवसेना बाला साहब ठाकरे जी की है। अब ये जो नकली वाले हैं हमसे टूटे हुए, फूटे हुए लोग वो ये भी कह सकते हैं कि बाला साहब ठाकरे को हमने ही पार्टी में लाया था या उद्धव ठाकरे को हमने ही शिवसेना प्रमुख बनाया है।”

उन्होंने कहा कि फालतू की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उनके मन की अवस्था हम समझ सकते हैं। कानून हमारे साथ है, नियम हमारे साथ है। हमे देश के सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है, देश का लोकतंत्र अभी मरा नहीं है।

शिवसेना के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले शिंदे ने उद्धव ठाकरे के पद छोड़ने के बाद 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों का समर्थन है। इसके साथ ही उनकी सरकार को भाजपा का भी समर्थन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें