Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: गोंडा : अब गांव गांव भ्रमण करेंगी डीएम , लगेगी चौपाल

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 19, 2023 / Post views : 147

Share:

गोंडा : सीएम की सुशासन नीति के तहत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गांव की समस्या, गांव में ही समाधान करने का अहम कदम उठाया है। गोंडा जिले के 16 ब्लॉकों के 100 दूरस्थ ग्रामों का भ्रमण करने व ग्राम चौपाल के माध्यम से जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। आगामी 20 जून को विकास खण्ड झंझरी से इसकी शुरुआत की जायेगी।एक दिन में 6 ग्रामों के भ्रमण के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह दो कार्य दिवस में गावों का भ्रमण व ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा।

डीएम ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ग्राम चौपालों में ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद की ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाये जाने के दृष्टिगत रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें अंकित तिथियों को प्रस्तावित ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें तहसील, विकास खण्ड एवं समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। कि जन सामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों एवं मांग आदि का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निस्तारित करायेंगे। डीएम ने बताया कि सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह चौपाल लगाए जाने के प्रस्तावित दिन से पूर्व ही चयनित ग्रामों का स्वयं भी निरीक्षण करें। आयोजित चौपाल में उनके द्वारा चिन्हित की गई जन शिकायतों से अवगत कराया जाएगा।

अधिकारियों की अनुपस्थिति किसी भी दशा में स्वीकार नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को चौपाल में सुसंगत सूचनाओं एवं प्रगति के साथ उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से भी सूचित करेंगे। यह कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है, ऐसी स्थिति में बिना किसी सूचना के संबंधित / विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामों के निरीक्षण/चौपाल के दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी ग्राम में चिन्हित भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एच. एस. रजिस्टर तथा गांवों में घटित बड़ी घटनाओं की सूचना के साथ अनिर्वाय रूप से प्रतिभाग करेंगे।

जून माह का प्रस्तावित भ्रमण/चौपाल का कार्यक्रम

आगामी 20 जून को विकास खण्ड झंझरी के बनघुसरा, लक्ष्मनपुर जाट, चिश्तीपुर, रामनगर तरहर, जानकरी नगर व परेड सरकार ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम में ग्राम चौपाल का आयोजन एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज़ब कि 23 जून को विकास खण्ड रूपईडीह के ग्राम पंचायत छितौनी, पिपरा बाजार, बनगाई, कौड़िया, कोचवा और सहजनवा, 27 जून को विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम बनकटी, सूर्यबली सिंह, ढिबरीकला, रैगांव, लखनीपुर, देवरिया अलावल, दत्तनगर माफी, 30 जून को ब्लॉक इटिया थोक की ग्राम पंचायत पारासराय, नरौरा भर्रापुर, परसिया बहोरीपुर, जानकी नगर, सरकाण्ड व बस्ती ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम में भ्रमण व ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जुलाई का प्रस्तावित कार्यक्रम

आगामी 4 जुलाई को ब्लॉक पण्ड़री कृपाल, 7 जुलाई को तरबगंज, 11 जुलाई को बेलसर, 14 जुलाई को वजीरगंज, 18 जुलाई को नवाबगंज, 21 जुलाई को परसपुर, 25 जुलाई को हलधरमऊ, 28 जुलाई को कटराबाजार विकास खण्ड में भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का आयोजन होगा।

अगस्त माह का प्रस्तावित कार्यक्रम

आगामी 1अगस्त को मनकापुर, 4 अगस्त को बभनजोत, 8 अगस्त को छपिया और 11 अगस्त को विकास खण्ड कर्नलगंज के ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल एवं भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें