नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 148
परसपुर गोंडा : जनपद गोंडा में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज खराब है और रुक-रुक कर तेज बारिश होने की वजह से एक ब्यक्ति का कच्चा फूस का मकान गिर कर ढह गया।
विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत राजापुर के पश्चिम पुरवा निवासी विपिन सिंह का कच्चा फूस का मकान रूक रूक कर हो रही बारिश की वजह से रविवार को दोपहर गिरकर जमीन दोज हो गया खाना बना रही उनकी पत्नी व भाई को हल्की चोटें आयी। हल्का लेखपाल को सूचना दी गयी लेकिन अभी तक कोई तहसील कर्मचारी देखने तक नही आया है। विपिन सिंह का कहना है कि मकान के गिरने से उनके घरेलू समान सहित खाने के लिए रखा अनाज बर्बाद हो गया। उन्होने जिलाधिकारी से मांग की है कि नुकसान का आकलन करके सहायता प्रदान करे।
इस सम्बन्ध में हल्का लेखपाल से जानकारी का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन