Tue, 16 Jun 2026
Breaking News
शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से अपडेट : खाद्य और रसद विभाग में बीती मध्य रात्रि के बाद आखिरकार तबादलो के आदेश हुए जारी | शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से सदा के लिए अपडेट : आज की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें , | शेखर न्यूज़ पर सुबह 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें : प्रमुख मुख्य खबरें जो रखें आपको हमेशा अपडेट | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखे खबरों से अपडेट : दोपहर 1:30 बजे तक की बड़ी खबरें.........* | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : गोरखपुर से देवीपाटन मंडल के 4 जिलों में समायोजित हुए 86 उ.प्र.सब इंस्पेक्टरों की पूरी लिस्ट | शेखर न्यूज़ पर प्राप्त राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखें खबरों से हमेशा के लिए अपडेट | देखें और पढ़ें कौन है चंपत राय : अयोध्या चंपत राय और राम जन्मभूमि | आज का राशिफल अयोध्या के आचार्यो,विद्वानों द्वारा निर्मि : शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षरों से देखें | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आप को रखें खबरों से सदा के लिए अपडेट | दोपहर से शाम तक की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आपको रखे ख़बरों के लिए हमेंशा अपडेट | शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से अपडेट : खाद्य और रसद विभाग में बीती मध्य रात्रि के बाद आखिरकार तबादलो के आदेश हुए जारी | शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से सदा के लिए अपडेट : आज की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें , | शेखर न्यूज़ पर सुबह 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें : प्रमुख मुख्य खबरें जो रखें आपको हमेशा अपडेट | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखे खबरों से अपडेट : दोपहर 1:30 बजे तक की बड़ी खबरें.........* | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : गोरखपुर से देवीपाटन मंडल के 4 जिलों में समायोजित हुए 86 उ.प्र.सब इंस्पेक्टरों की पूरी लिस्ट | शेखर न्यूज़ पर प्राप्त राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखें खबरों से हमेशा के लिए अपडेट | देखें और पढ़ें कौन है चंपत राय : अयोध्या चंपत राय और राम जन्मभूमि | आज का राशिफल अयोध्या के आचार्यो,विद्वानों द्वारा निर्मि : शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षरों से देखें | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आप को रखें खबरों से सदा के लिए अपडेट | दोपहर से शाम तक की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आपको रखे ख़बरों के लिए हमेंशा अपडेट | शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से अपडेट : खाद्य और रसद विभाग में बीती मध्य रात्रि के बाद आखिरकार तबादलो के आदेश हुए जारी | शेखर न्यूज़ जो रखे आपको खबरों से सदा के लिए अपडेट : आज की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें , | शेखर न्यूज़ पर सुबह 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें : प्रमुख मुख्य खबरें जो रखें आपको हमेशा अपडेट | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखे खबरों से अपडेट : दोपहर 1:30 बजे तक की बड़ी खबरें.........* | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : गोरखपुर से देवीपाटन मंडल के 4 जिलों में समायोजित हुए 86 उ.प्र.सब इंस्पेक्टरों की पूरी लिस्ट | शेखर न्यूज़ पर प्राप्त राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश आपको रखें खबरों से हमेशा के लिए अपडेट | देखें और पढ़ें कौन है चंपत राय : अयोध्या चंपत राय और राम जन्मभूमि | आज का राशिफल अयोध्या के आचार्यो,विद्वानों द्वारा निर्मि : शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षरों से देखें | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आप को रखें खबरों से सदा के लिए अपडेट | दोपहर से शाम तक की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ जो आपको रखे ख़बरों के लिए हमेंशा अपडेट |

: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,कहा- 4 साल तक शारीरिक शोषण किया

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 120

Share:

सीतापुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2018 में तत्कालिक भाजपा विधायक राकेश राठौर से हुई थी। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने अपने संरक्षण में राजनैतिक भागीदारी और राजनैतिक सहभागिता का प्रस्ताव महिला के सामने रखा था। महिला ने आरोपी का प्रस्ताव व संरक्षण स्वीकार कर राजनैतिक क्रिया-कलापों में भाग लेना शुरू कर दिया।कुछ समय बाद सांसद ने पीड़िता को तैलिक महासंघ सीतापुर, जिसके सांसद राकेश राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, का महिला को जिलाध्यक्ष बनाकर महिला से काफी निकटता बढ़ा ली थी।

मार्च 2020 की दोपहर लगभग एक बजे आरोपी के बुलाने पर जब महिला उसके घर गई तो आरोपी ने उसे घर में बंद करके दुष्कर्म किया।विरोध करने पर राकेश राठौर ने राजनैतिक प्रभाव का दम भरते हुए महिला को भावनात्मक ब्लैकमेल किया और अपनी पत्नी से तलाक देकर महिला को अपना जीवन साथी बनाकर राजनैतिक उन्नति कराने का झूठा वादा भी किया।इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाया। महिला लोकलज्जा के कारण चुप रही।

महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसका चार साल तक झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया है। महिला ने कहा कि शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है।यह भी बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकियां भी दे रहा है।।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान इलेक्ट्रानिक साबूत भी एकत्र किए हैं।वहीं पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है।

शहर कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि अन्य साबूत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। पुलिस द्वारा पीड़िता को उचित सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।इस मामले में सांसद से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल सांसद राकेश राठौर का फोन स्विच ऑफ जा रहा है।

इस मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा का बयान सामने आया है। एसपी ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा पुलिस के सामने उपस्थित होकर ये शिकायत दी गई है कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद राकेश राठौर ने 4 साल तक महिला का रेप किया है। ये रेप शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर किया गया है। पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और रिकॉर्डिंग्स उपलब्ध करवाई हैं। महिला ने ये भी बताया है कि उसे आरोपी द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं।

एसपी ने बताया कि पीड़िता तथा आरोपी सजातीय हैं। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सबूत जुटा रही है। पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता द्वारा अपने बयान में घटना की पुष्टि की गई है। पुलिस द्वारा पीड़िता को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में उथल पुथल शुरू हो गई है। विरोधी पार्टियां इस मामले को लेकर बयानबाजी कर सकती हैं। हालांकि खबर लिखने तक कांग्रेस सांसद की तरफ से सफाई में कुछ भी नहीं कहा गया है। सभी को अब कांग्रेस सांसद के वर्जन का इंतजार है कि वह अपने बचाव में क्या कहते हैं और इस मुश्किल से कैसे बाहर निकलते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें