आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 15, 2026 / Post views : 67
मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक लेखपाल वरासत संबंधित कागजात के लिए किसान से पहले ₹500 लेते हुए फिर ₹1000 की मांग करते नजर आ रहे है।
लेखपाल के पास हैरिग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलेथू और रामपुर जोहन सहित कई ग्राम पंचायत का प्रभार है।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में पहले भी आ चुके हैं भ्रष्टाचार के कई मामले।
पूर्व में भी यहां दो लेखपालों को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया था गिरफ्तार, भेजा था जेल।
वही जनपद के पत्रकारों के द्वारा जानकारी के उपरांत उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है।
जिसकी जांच कराकर यदि मामला सही पाया गया तो निलंबन की कार्यवाही की जाएगी
ब्यूरो रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन