धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 95
शेखर न्यूज लखनऊ/सीतापुर
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं
जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर निवासी करीब 35 वर्षीय सोनू पुत्र कैलाश ने मंगलवार शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि युवक खेत में काम करने गया था, इसी दौरान उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजनों को जब युवक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शरू कर दी। पलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि सभी कारणों का पता लगाया जा सके इस घटना से गांव वासी स्तब्ध हैं तो मृतक के परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है
विज्ञापन
विज्ञापन