जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Sun, Apr 16, 2023 / Post views : 44
अयोध्या
शिक्षकों के अवैध रूप से विनियमितीकरण के संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय का हुआ निलंबन।

इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया उनके कार्यकाल में हुआ विनियमितीकरण पूर्ण रूप से नियमानुसार है राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है उनके द्वारा बताया गया मंडलायुक्त अयोध्या की रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है विनियमितीकरण नियम विरुद्ध प्रतीत होता है जोकि अपने आप में एक संदेश पूर्ण टिप्पणी है, संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय द्वारा बताया गया मंडलायुक्त से आख्या प्रस्तुत करने के संबंध में 1 सप्ताह का समय मांगा गया था पर उनको 1 सप्ताह का समय भी मुहैया नहीं कराया गया।
देर शाम निलंबन का आदेश होते ही संपूर्ण शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन