धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 78
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर की ब्लॉक बेहटा में ग्राम पंचायत चंदेसुवा में तैनात सफाई कर्मी राजेश कुमार कार्य करने नहीं आते हैं उनकी इस शैली प्राप्त शिकायतों के आधार पर एडीओ पंचायत बेहटा हंसराज जी ने तीस मार्च को कारण बताओं नोटिस जारी किया जिसकी एक प्रति उन्होंने जिले पंचायत राज अधिकारी सीतापुर को भी प्रेषित की आज छह मार्च को भी सफाई कर्मी ग्राम सभा में सफाई के लिए नहीं पहुंचा ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सफाई कर्मी राजेश कभी कार्य नहीं करता है साल में एक आध बार सफाई करवाता है तो लेवर लेकर आते हैं कभी भी इन्होंने खुद सफाई नहीं की इस विषय पर एडीओ पंचायत बेहटा हंसराज जी ने कहा कि नोटिस का समय से जवाब न प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव मिश्र ने कहा कि उक्त सफाई कर्मी की कार्यशैली ठीक नहीं है इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी ग्रामीण राजेश योगेश वासुदेव जयशंकर रानू तिवारी छोटेलाल कुंजबिहारी अनुज त्रिवेदी कमलेश त्रिवेदी उमेशचंद श्रवण आदि ने इस विषय पर कड़ी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन