Mon, 05 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा, अबीर-गुलाल और जयकारों से गूंजा परसपुर क्षेत्र

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Oct 3, 2025 / Post views : 228

Share:

परसपुर (गोंडा ) : नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में परसपुर क्षेत्र में आयोजित श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के उपरांत गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। दोपहर बाद आरंभ हुई विसर्जन यात्रा देर रात तक अनवरत चलती रही। परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौरीगंज और पसका स्थित सरयू तट पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। अबीर-गुलाल उड़ाते, डीजे पर गूंजते भक्तिमय गीतों की लय पर थिरकते महिला-पुरुष और बच्चे मां दुर्गा की विदाई यात्रा में पूरे भाव-विभोर होकर सहभागी बने। शेरावाली माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण ने दिव्यता का आभास कराया।

प्रतिमा विसर्जन यात्रा परसपुर कस्बे के सीबीएन रोड, करनैलगंज मार्ग, बेलसर मार्ग, बालपुर मार्ग डेहरास, जरौली , वाकटहा घाट, भौरीगंज, शाहपुर, पसका और बनुवा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर कतारबद्ध होकर मां दुर्गा की झांकी का दर्शन करते रहे और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा अर्पित करते नजर आए। शोभायात्रा में सजी दर्जनों वाहनों पर भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें देवी दुर्गा के विविध स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया गया था। जय माता दी के गगनभेदी घोष और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।

विजयादशमी पर्व पर आयोजित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ-साथ परसपुर में दशहरा मेला भी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीण अंचलों से आए हज़ारों मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कस्बे और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी भीड़ के कारण यातायात कुछ समय के लिए धीमा हो गया। लेकिन पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मार्गों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही।

परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखा, जिससे संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। श्रद्धा, आस्था, उल्लास और संस्कार से भरी मां दुर्गा की यह विदाई यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए एक अविस्मरणीय धार्मिक अनुभव बन गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें