नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 178
परसपुर (गोंडा ) : विकासखंड परसपुर स्थित स्थानीय महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में बीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के राजनीति शास्त्र विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी 13 जनवरी, सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीना सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ समय से महाविद्यालय में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन