नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 192
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहिरन पुरवा मधईपुर खाण्डेराय में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के मुताबिक बीते 6 जुलाई की शाम उक्त गांव निवासी राम बहाल यादव ने एक महिला के घर में घुसकर उससे अशोभनीय हरकत की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के छह दिन बाद पीड़िता की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी राम बहाल यादव के विरुद्ध छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन