नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 16, 2025 / Post views : 189
परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामचेरेपुरवा, छतौनी व पुरवा घाट सकतपुर से शांति भंग की आशंका के मद्देनजर परसपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इस सम्बन्ध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में ग्राम रामचेरेपुरवा के कलीम (उम्र लगभग 27 वर्ष) पुत्र पट्टे व आशिक (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र पट्टे, ग्राम छतौनी के देव कुमार पाठक उर्फ अंग्रेज पाठक (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र अज्ञात तथा ग्राम पुरवा घाट सकतपुर के विजयपाल गोस्वामी (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र काशीराम गोस्वामी शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अमन कन्नौजिया, उप निरीक्षक अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल लाल बहादुर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन