Mon, 05 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : स्वकर प्रणाली और संपत्ति कर वृद्धि के विरोध में सभासदों का जुलूस प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 195

Share:

कर्नलगंज (गोंडा)। कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में प्रस्तावित मासिक स्वकर प्रणाली और संपत्ति कर निर्धारण के विरोध में शुक्रवार को नगर के सभासदों और नागरिकों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नगर पालिका कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकलकर मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और वहां उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नगर पालिका क्षेत्र में लागू किए जा रहे स्वकर प्रणाली और संपत्ति कर में मनमानी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। सभासदों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 दिसंबर 2024 को जारी पत्रांक 1375/9-2024-85/05 टीसी-1 के तहत संपत्ति कर और मासिक स्वकर प्रणाली लागू की गई है, लेकिन इस निर्णय से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सभासदों ने आरोप लगाया कि यह नीति बिना नगर निकाय की राय के लागू कर दी गई, जो स्वशासी निकाय के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनहित नीति को लागू करने से पहले बोर्ड बैठक में पारित होना आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह निर्णय जनविरोधी, अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कर वसूली कर सरकार उनके कल्याण की भावना को ही कमजोर कर रही है। वहीं संविदा कर्मचारियों को मात्र 10,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो स्वयं अपर्याप्त है, ऐसे में उन पर कर बोझ डालना अनुचित है। नागरिकों को अभी तक भूमि स्वामित्व संबंधी अधिकार नहीं मिले हैं और न ही भवन निर्माण का कोई स्पष्ट निर्धारण किया गया है, इसके बावजूद कर लगाना अन्यायपूर्ण है। जुलूस नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां "जनता पर अत्याचार बंद करो" और "मनमानी कर वृद्धि वापस लो" जैसे नारे लगे। ज्ञापन में इस कर प्रणाली को अमानवीय करार देते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन में सभासद महताब बानो (वार्ड-19) के प्रतिनिधि, अन्सारिया खातून (वार्ड-3) के प्रतिनिधि, कन्हैयालाल वर्मा, रुकैया, गुफरान अंसारी, गीता देवी, रवि कुमार (वार्ड-2), मुख्तार अब्बासी (वार्ड-13), सिराज, पवन कुमार (वार्ड-7), सरोज (वार्ड-8), सुमन (वार्ड-15), सुमन गुप्ता (वार्ड-18), रुकसाना, अंकुर मौर्य (वार्ड-11), मोहम्मद साबिर, चिश्ती रजा, मोहम्मद जमील, सचिन कुमार (वार्ड-12), अजय कुमार सभासद, डॉ. रामतेज, पूर्व सभासद अनिल गुप्ता व मोहम्मद साजिद सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा। ज्ञापन पर सभी सभासदों के हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और मुहरें लगी हैं, जो इस आंदोलन की गंभीरता को स्पष्ट करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें