नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 156


परसपुर (गोंडा)। विकास खंड परसपुर के ग्राम हरदिहा सपौर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को उनकी अद्वितीय जादूई प्रतिभा और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय नैतिकता सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त त्रेतायुग फाउंडेशन नीत आयोग के माध्यम से दिया गया। मिस्टर इंडिया ने अपने हैरतअंगेज जादूई करतबों और सामाजिक संदेशों से देश-विदेश में विशेष पहचान बनाई है और अब तक 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस सम्मान के माध्यम से उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि जनपद गोंडा का नाम भी राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव हरदिहा सपौर में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल दुबे, सहदेव चौहान, मुंशी, अजय शुक्ला प्रधान, विजय सिंह, विनोद पांडेय 'काका', डॉ. दलजीत सिंह , राज कुमार मिश्रा , नीरज सिंह समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने जादूगर मिस्टर इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन