Thu, 06 Aug 2026
Breaking News
माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत |

: गोंडा : जमीन, दुकान और रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद, चार स्थानों पर मारपीट की घटनाएं, ग्यारह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 24, 2025 / Post views : 144

Share:

परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर चार अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। जमीन पर निर्माण, छप्पर रखने, दुकान पर तोड़फोड़ और रास्ते से संबंधित इन विवादों में कुल ग्यारह लोगों को नामजद करते हुए पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पहली घटना ग्राम मधईपुर कुर्मी डीहा की है जहां रघुनन्दन पुत्र राम बाबू दिक्षित ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रोहित कुमार दिक्षित, दीपक और काली प्रसाद उसके दरवाजे के सामने जबरन बुनियाद उठाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए मुक्का, थप्पड़ और लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना ग्राम उल्टवहा माझा कुरन पुरवा पसका में हुई जहां पवन यादव पुत्र राम किशुन यादव ने बताया कि ननके यादव, दृगपाल और रजपाल विवादित भूमि पर जबरन छप्पर रख रहे थे। उसकी भाभी मंजू के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें मुक्का, थप्पड़, लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तीसरी घटना ग्राम कविराजन पुरवा दुरौनी की है, जहां राम आसरे शर्मा पुत्र गया प्रसाद ने सुनील, प्रदीप, गोपाली और श्यामू पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे गालियां दीं और मना करने पर लाठी-डंडा, मुक्का, थप्पड़ से मारापीटा। जब वह जान बचाने के लिए घर में घुसा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर घर में घुसकर भी मारपीट की। वहीं चौथी घटना बालपुर रोड परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के पास की है जहां राकेश कुमार पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय ने तहरीर में बताया कि मानू उर्फ राजेश पाण्डेय ने उसकी दुकान का काउंटर और कुर्सी उठा कर फेंक दिया। विरोध करने पर उसे गालियां दीं और मुक्का, थप्पड़, लात, घूंसा से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर बचाने आए विजय कुमार और उनकी पत्नी मधु को भी आरोपियों ने पीटा। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि चारों घटनाओं में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर कुल ग्यारह नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें