नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 185
परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति ससुर और जेठ के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परसपुर स्थित कटहरी बाग परसपुर निवासिनी एक युवती की शादी 27 सितम्बर 2021 को इमरान पुत्र मोहम्मद वजीर निवासी महरानीगंज घोसियाना, निकट ताकिया मस्जिद थाना नगर कोतवाली गोंडा के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति इमरान, ससुर मोहम्मद वजीर और जेठ दिलदार उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दिनांक 12 जुलाई 2025 को उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना परसपुर में नामजद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन