Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : किशोरी की आत्महत्या से गांव में कोहराम, पुलिस की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 157

Share:

कटरा बाजार, गोंडा : थाना कटरा बाजार क्षेत्र के देवापसिया चूटीपुर गांव में बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कार्रवाई की होती, तो किशोरी की जान बच सकती थी। पीड़ित पिता ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने उनकी बेटी के साथ खेत में मारपीट कर जबरन अश्लील हरकतें की थीं। घटना की तहरीर थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय टालमटोल किया। उन्होंने कई बार गुहार लगाई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सिर्फ आश्वासन दिया। इस घटना के बाद किशोरी बुरी तरह डर गई थी और घर से बाहर निकलने में भी घबराती थी।

मंगलवार को वही आरोपी लड़के फिर से घर के पास आकर गाली-गलौज और धमकी देने लगे। अगले दिन बुधवार को किशोरी ने छत पर जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते कोई एक्शन लिया होता तो यह हादसा नहीं होता।

ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कई लोगों ने कहा कि गरीबों की थाने में कोई सुनवाई नहीं होती, वहीं दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस बचती है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पिता ने मांग की है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले युवकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई हो जिन्होंने उनकी तहरीर को नजरअंदाज किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर न्याय देती तो एक मासूम की जान न जाती। यह घटना न सिर्फ कटरा बाजार पुलिस के लिए बल्कि पूरे जिला प्रशासन के लिए गंभीर सवाल बनकर खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें