नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 100
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के निहाल पुरवा कटैला गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से राबीस गिराने गए युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। खडौरा थाना तरबगंज निवासी नान्हू ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उदय भान शुक्ला के ईंट भट्ठे से राबीस लादकर ट्रॉली से निहाल पुरवा कटैला गांव गया था। वहां पहले से मौजूद विपक्षीगण सुनील कुमार सिंह, राजमणि सिंह और चंद्र कुमार सिंह ने उसे घेरकर गाली-गलौज करते हुए लात, घूंसे, थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर बचाव में आए ट्रैक्टर चालक रवि को भी पीटा गया। जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन