Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: गोंडा : तेज रफ्तार का कहर: शहीद पथ पर भीषण हादसा, इंटरमीडिएट छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Share:

लखनऊ/परसपुर (गोंडा): शुक्रवार दोपहर शहीद पथ पर तेज रफ्तार क्रेटा कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक इंटरमीडिएट छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहला देने वाला हादसा औरंगाबाद पुल के पास हुआ, जिसने एक खुशहाल परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। मिली जानकारी के अनुसार, परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतौनी निवासी 17 वर्षीय अभिषेक सिंह, जो लखनऊ के सेंट थॉमस स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था, अपने दोस्त साहिल खान के साथ क्रेटा कार से सरोजनीनगर से शहीद पथ की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार के कारण साहिल कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर की लोहे की सरिया कार में घुसकर अभिषेक के सीने को आर-पार कर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल साहिल को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिनी बैंक परसपुर के संचालक हरीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अभिषेक का शव लखनऊ से पैतृक निवास स्थान छतौनी गांव लाया गया, जहां पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार बाग में किया गया। बताते चलें कि अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता विकास सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत हैं, जबकि चाचा विनेश सिंह एसबीआई बैंक बलरामपुर में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। अभिषेक के दादा, कमला सरन सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिषेक के परिवार में उसकी दो बहनें अंजली (20 वर्ष) और गुंजन (9 वर्ष )का रो रोकर बुरा हाल है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अभिषेक का शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के समय परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं। सभी ने नम आंखों से अभिषेक को विदाई दी। हादसे से एक दिन पहले ही अभिषेक ने अपने स्कूल सेंट थॉमस में फेयरवेल पार्टी में भाग लिया था और दोस्तों के साथ खुशियों के पल बिताए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पार्टी उसके जीवन की आखिरी याद बन जाएगी। अभिषेक के सहपाठी और शिक्षक भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें