नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 22
गोंडा : कोतवाली देहात क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां दो लोगों ने एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके दस हजार रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार घिवपुर पैड़ी अजब गांव निवासी दिव्यांग वसीम अहमद अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। जब वह चंदवतपुर के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने जबरन वसीम को गाड़ी से उतारा और मारपीट करते हुए जेब में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें साफ तौर पर दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन