Mon, 05 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : मौतशाला बन गई यह गोशाला,भूख प्यास से मर रहे मवेशी, कौवों का शिकार बने मृत पशु

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Aug 22, 2025 / Post views : 196

Share:


परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर क्षेत्र के बालपुर रोड पर थाने के पास स्थित गौशाला की भयावह स्थिति ने सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।सरकार द्वारा बेसहारा और छुट्टा मवेशियों के संरक्षण और देखभाल के उद्देश्य से बनाए गए इस पशु आश्रय केंद्र में मवेशी भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं।स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि गौशाला के भीतर मरे पड़े मवेशियों को कौवे नोचते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि यहां देखभाल के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।पशु आश्रय केंद्र की दशा देखकर यही प्रतीत होता है कि संचालन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी या तो कभी आते ही नहीं या फिर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं।यहां चारा, पानी और इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे मवेशी दम तोड़ रहे हैं।सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मृत मवेशियों के शव न तो हटाए जा रहे हैं और न ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिससे वे खुले में पड़े-पड़े सड़ रहे हैं और कौवों का शिकार बन रहे हैं।मृत मवेशी की हालत देखकर यह स्पष्ट होता है कि उसकी मौत दो दिन पहले हो चुकी थी, इसके बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा।थाना, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और पशु चिकित्सालय जैसे प्रमुख सरकारी संस्थान गौशाला से कुछ ही दूरी पर हैं, फिर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी इस गंभीर लापरवाही को लेकर सक्रिय नहीं दिख रहा है।राज्य सरकार छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए योजनाएं चला रही है, करोड़ों रुपये खर्च कर गौ आश्रय केंद्रों का निर्माण कराया गया है और उनकी देखभाल के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन धरातल पर इन योजनाओं का लाभ पशुओं तक नहीं पहुंच पा रहा है।बालपुर मार्ग पर स्थित यह गौशाला प्रशासनिक उदासीनता और विभागीय लापरवाही का जीवंत उदाहरण बन चुका है।यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो यह गौशाला बेसहारा मवेशियों के लिए आश्रय स्थल के बजाय एक खामोश कब्रगाह बन जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें