जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Tue, Feb 14, 2023 / Post views : 141
आज मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने मोतीगंज, दुर्जनपुर, बगुलही को जाने वाली संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का औचक निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता व अन्य का लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग को कटवा कर एवं उसकी चौड़ाई को नपवाकर जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाय। ताकि सड़क निर्माण में मटेरियल गुणवत्तापूर्ण रहे जिससे सड़क निर्माण के बाद किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि रोड निर्माण में मटेरियल और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय।
इस अवसर पर एक्सईएन प्रान्तीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एई प्रान्तीय खंड, एई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एसओ धानेपुर सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन