नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 132
परसपुर (गोंडा): परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा स्थित जयकरन पुरवा निवासिनी श्यामा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान के छज्जा को लेकर हुए पुराने विवाद में अमरजीत, राजवंत, लल्ला, किशन, शोभा, श्रीमती, किरन सहित अन्य दस अज्ञात लोग जो उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र से आए थे, बीती 8 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उनके घर पहुंचे और छज्जा तोड़ने लगे। मना करने पर विपक्षियों ने उनके फूस के बने आवासीय छप्पर में आग लगा दी, जिससे पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंके जिससे प्रार्थिनी की भतीजी प्रिया और मधू को चोटें आईं। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए सभी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद और दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन