Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 |

: भ्रष्टाचार के आरोपी दबंग पूर्व प्रधान ने पत्रकार पर किया हमला घोटाले की खबर प्रकाशित होने से झल्लाए प्रधान ने दिया घटना को अंजाम।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Sun, Aug 21, 2022 / Post views : 175

Share:

रूदौली(अयोध्या) ! योगी राज में जिम्मेदारों की संवेदनहीनता के चलते भ्रष्टाचार के आरोपी एक पूर्व प्रधान ने पहले फेसबुक जैसे शोशल साइड पर खाकी को खुली चुनौती देते हुए कहा कानून पुलिस का नही कानून दीपक पांडेय का चलेगा।और वही हुआ।मनबढ़ दबंग पूर्व प्रधान ने पहले अपने गांव के सम्मानित दलित प्रधान को जाति सूचक गाली दी।फिर भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने व तहसील दिवस में डीएम व एसएसपी से शिकायत करने वाले एक पत्रकार को रास्ते में रोककर उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा।हालांकि किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा और सूचना इलाकाई पुलिस को दी।इतना होने के बावजूद पुलिस आरोपी पूर्व प्रधान को पहले हिरासत में लेती है और फिर देर रात्रि छोड़ देती है।बाद में रविवार की दोपहर क्षेत्रीय पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे पुनः हिरासत में लिया।सनसनीखेज घटना का पूरा मामला रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर का है।


जानकारी के मुताविक रूदौली विकासखंड के ग्राम मुजफ्फरपुर में पूर्व प्रधान अंजनी कुमार उर्फ दीपक पांडेय द्वारा गांव के विकास कार्यो में हेराफेरी की गई थी।जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने उच्च अधिकारियों से की थी।जिसकी जांच भी हुई।उक्त मामले में जो भी पत्रकार खबर को प्रकाशित किया।आरोपी पूर्व प्रधान उन्हें खुलेआम गाली देता।इसी गांव के रहने वाले पत्रकार रमेश पांडेय ने जब खबर प्रकाशित की।तो आरोपी प्रधान उसी दिन से पत्रकार को मारने की फिराक में था।और शनिवार की शाम जब पीड़ित पत्रकार अपने घर जा रहा था तो रास्ते मे पहले से घात लगाकर खड़े पूर्व प्रधान उसे पकड़कर जमकर पीटा।पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 323 504 506 352 का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।और देर रात छोड़ दिया।

घटना को लेकर आक्रोशित हुआ उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन

पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले पूर्व प्रधान पर पुलिस की मेहरबानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन इकाई तहसील रुदौली के सभी वरिष्ट व सम्मानित पत्रकार आक्रोशित हो गए। और एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार गंगा द्विवेदी के आवाहन पर सभी पत्रकार तहसील परिसर में एक बैठक की।बैठक में सभी ने घटना की घोर निंदा किया।बैठक को संबोधित करते हुए रेहान अहमद ने कहा कि पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले दबंग पूर्व प्रधान को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे।साथ ऐसे आसामाजिक तत्व के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जिलाबदर करें।जिसका सभी ने समर्थन किया।पत्रकार के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने पुनः आरोपी प्रधान को हिरासत में लिया।

विधायक ने दिया कार्यवाही का आस्वासन

पत्रकार के साथ मारपीट की इस घटना को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी संज्ञान लिया।इन्होंने पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल से डाक बंगले पर मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर विधिक कार्यवाही कराने का आस्वासन दिया है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ट पत्रकार गंगा द्विवेदी, रेहान खान, डॉ मो मुस्लिम, विजय तिवारी, शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री, विकास वीर यादव, अमरेश यादव, शेख आफताब, अमरजीत सिंह, आसिफ शेख, मुनीर अहमद, अनिल कुमार पांडेय, रमेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्र उर्फ़ सुनील साजन, अबुबकर खान, शेख अरसलान, अलीम कशिस, विवेक गुप्ता, जमीर अहमद, उमा शंकर तिवारी, राम विजय, मो अकीक खान, पप्पू यादव, एखलाक अहमद, इरफ़ान अहमद, अहमद जिलानी, अहमद सलीम, विवेक गुप्ता, दिलीप कुमार राजपूत, रामराज, पवन कुमार, ललित कुमार, अम्ब्रेश कुमार, राम जी गुप्ता, सतीश कुमार यादव, बृजेश कुमार, अबुतलहा, जय सिंह विश्कर्मा, ललित गुप्ता, ललित कुमार, ग़या बक्स सहित क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें