नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jul 19, 2025 / Post views : 201
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक महिला द्वारा थाना परसपुर में दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री को 18 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन