Sat, 03 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : चंगेरी ग्राम पंचायत में विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं व आधुनिक तकनीक की जानकारी

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 270

Share:

परसपुर ( गोंडा) : कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन ग्राम पंचायत चंगेरी में किया गया। मेले का शुभारंभ उप कृषि निदेशक गोंडा प्रेम कुमार ठाकुर द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी प्रदान की गई।

सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. अनूप सिंह चौहान ने वर्तमान समय में फसलों के उत्पादन हेतु आधुनिक तकनीक एवं रबी मौसम की समसामयिक गतिविधियों पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी सहायक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन राजेश मिश्रा ने दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने, विपणन तथा मानव जीवन में दलहन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह ने मृदा नमूना ग्रहण करने की विधि एवं मृदा स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में किसानों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी रामचंद्र सिंह ने कृषि के साथ वानिकी विषयों पर जानकारी दी, जबकि पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक मिश्रा ने पशुओं के लिए पशु चॉकलेट एवं पशु चारा निर्माण विषय पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्रीराम राजवंशी, निर्भय तिवारी, श्रीकांत त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी सहित किसान उदय प्रताप, शिव बख्श सिंह, हरिहर, राजकुमार, रमेश कुमार पांडेय, शिव बहादुर, बबलू, राम अभिलाष, शिवनारायण, रमाकांत पांडेय, संजीव कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें