Sat, 15 Aug 2026
Breaking News
तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण : नैमिष में निर्माणाधीन तोरण द्वार पर कमियां देख अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई |

: अयोध्या नगर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने संभाली रामनवमी मेला तैयारी की कमान

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Wed, Mar 22, 2023 / Post views : 152

Share:

नगर विधायक ने संभाली रामनवमी मेला तैयारी की कमान

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों के साथ किया दौरा

अयोध्या-- नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने आज रामनवमी मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अयोध्या के स्नान घाटों, रामपथ,भक्ति पथ, हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रो का ताबड़तोड़ दौरा कर अधिकारियों को तैयारी का अंतिम दिशा निर्देश दिया।
विदित हो कि जनपद अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विधायक वेद गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा था कि रामनवमी मेले की तैयारी की जिम्मेदारी आपको दे रहा हूं आप सभी अधिकारियों से सामंजस बैठाते हुए मेला सफलतापूर्वक संपन्न कराए।
इसी क्रम में श्री गुप्ता के द्वारा आज नया घाट चौकी पर अधिकारियों की बैठक करने के उपरांत अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दिशा निर्देश दिया गया।
उन्होंने रामपथ, भक्ति पथ का निरीक्षण करते हुए पीडब्लूडी सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी रास्तों के किनारे खुदाई की गई है, इनको तत्काल बैरकेटिंग से बंद किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा श्रद्धालुओ को समस्या ना हो। उन्होंने ठेकेदार को धीमी कार्य प्रगति पर डांटते हुए चेतावनी दी कि काम की गुणवत्ता के साथ-साथ समय का पूरा ध्यान रखा जाए।
उन्होंने सिंगारहॉट से हनुमानगढ़ तक के रास्ते को 3 दिन के अंदर पूरी तरह ठीक करने को कहा क्योंकि सबसे ज्यादा भीड़ का दबाव हनुमानगढ़ के ही रास्ते पर होता है,इसलिए इस मार्ग को तत्काल सुदृण किया जाए।
उन्होंने स्थान घाटों, नागेस्वरनाथ व राम की पैड़ी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर पूरी तरह जंजीरों आदि से बैरिकेटिंग की व्यवस्था कर ली जाए ताकि किसी भी प्रकार की डूबने अथवा भगदड़ की घटना ना हो, और सभी श्रद्धालुओं को स्नान दान करने में आसानी हो।
उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि 2 दिन के अंदर अयोध्या के मुख्य मार्गों पर व्याप्त मिट्टी इत्यादि साफ हो जाए और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था होकर चूना आदि का छिड़काव हो जाए कहीं पर भी गंदगी जमा ना मिले अगर कहीं गंदा पानी बह रहा या जमा है, उसको भी तत्काल ठीक किया जाए।
उन्होंने सीओ ट्रैफिक को निर्देशित करते हुए कहा कि अयोध्या के तमाम साधु संतों के मठ मंदिरों में उनके श्रद्धालु और भंडारे के खाद्यान्न आदि का आवागमन भी होता है, इसलिए इसकी एक समय अवधि बनाई जाए ताकि खाद्यान्न के आवागमन में समस्या ना हो इसको लेकर कार्य प्रणाली सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर नगर विधायक के साथ ए डी एम सिटी, आर एम अयोध्या, एक्सियन जल निगम, एक्सियन पीडब्ल्यूडी , सहायक नगर आयुक्त, सीओ ट्रैफिक, कोतवाल अयोध्या आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें