Mon, 05 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: गोंडा : छुट्टा जानवर के हमले में 27 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jul 6, 2025 / Post views : 153

Share:

गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम एचडीएफसी बैंक के सामने छुट्टा जानवर के हमले में 27 वर्षीय महिला स्वाती सिंह की जान चली गई। मृतका देहात कोतवाली क्षेत्र के पैंड़ी अजब गांव की निवासी थी और रोडवेज बस स्टॉप के पास इंडियन बैंक शाखा में संविदा पर इंश्योरेंस का काम करती थी। घटना उस समय हुई, जब स्वाति देर रात बैंक से काम खत्म कर पैदल अपने घर जा रही थी। अचानक एक छुट्टा जानवर ने उन्हें दौड़ाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वाति का शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है, और परिवार को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंच चुका है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गोंडा जिले में छुट्टा जानवरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही गौ-आश्रय केंद्रों के निर्माण और उनके रखरखाव पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। गोंडा शहर की सड़कों और बाजारों में छुट्टा गोवंश की भरमार है। नगर पालिका प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। न तो छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है और न ही उन्हें गौशालाओं में भेजा जा रहा है। नतीजतन, इस तरह की दुर्घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों ने छुट्टा जानवर के हमले से स्वाति की मौत की सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि छुट्टा जानवरों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें