Sat, 03 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: दिवाली पर CM योगी ने दिया तोहफा, अब होली तक गरीबों को फ्री में अनाज देगी सरकार

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Nov 3, 2021 / Post views : 188

Share:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में दिवाली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने गरीबों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत अब होली तक फ्री में अनाज (Free Ration in UP) देने की घोषणा की है. योजना के तहत पहले मई से लेकर नवंबर तक प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों (BPL Card Holder) को फ्री में अनाज दिया जा रहा था. लेकिन अब आगामी होली तक लोगों को फ्री अनाज दिया जाएगा. सीएम ने यह घोषणा अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम (Deepotsav 2021) के दौरान की. गौरतलब है कि इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 35 किलो फ्री राशन दिया जाता है. 

15 करोड़ लोगों को हर महीने मिलेगा लाभ
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीब परिवारों के उत्‍थान और परेशानियों में सरकार उनके साथ है. गरीबों को उनका हक और जरूरत का हर सामान पहुंचाने के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को हर महीने मिलेगा. साथ ही सीएम योगी ने कहा कि अंत्योदय कार्ड धारक को राशन में 35 किलो चावल, गेहूं के साथ-साथ दाल, तेल, नमक और चीनी भी मिलेगी. 

इतने लोगों को मिल चुका लाभ
कोरोना काल के दौरान शुरू हुए राशन वितरण में अप्रैल 2020 से अक्‍टूबर 2021 तक कुल 122 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित कर रिकार्ड कायम कर दिया है. इसमें राज्‍य सरकार की ओर से अप्रैल 2020 से अगस्‍त 2021 तक 2339556.740 मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत अप्रैल 2020 से अक्‍टूबर 2021 तक 9853889.085 मीट्रिक टन राशन बांटा जा चुका है. प्रदेश में करीब 33705755 राशन कार्ड धारक हैं. इनमें पीएमजीकेएवाई के तहत 96 प्रतिशत कार्ड धारकों को फ्री राशन सरकार की ओर से दिया गया है. 

पिछली सरकारों पर साधा निशाना
इस दौरान CM ने कहा कि अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए. दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती. पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुननिर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है. जिनको कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहां लगाते थे और जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है वो धर्म और संस्कृति के उत्थान लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें