जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Wed, Feb 23, 2022 / Post views : 105
जनार्दन पांडे संवाददाता अयोध्या की रिपोर्ट
अयोध्या।
अयोध्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सपा बसपा व कांग्रेस पर साधा निशाना। प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन पर किया तंज। कहा उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए।उसमें चार बेटियों के चित्र लगे थे। उस चार बेटियों में तीन बेटियां अब भाजपा में। जो अपनी पोस्टर गर्ल को नहीं बचा सका वह क्या समाज की बेटियों को बचाएगा। चौथी बेटी से भी चल रही बातचीत।जल्द होगी भाजपा में। चारों बेटियों को एक मंच पर खड़ा करने का काम भाजपा करेगी। बाजार में सब्जियों के रेट गिरने लगेंगे तो सरकार उनको सहायता देकर उसको मेनटेन करेगी। आतंकवादियों का समर्थन करने वाले लोग व आतंकवाद में फांसी की सजा पाए मुलजिम के पिता के साथ फोटो खींचवाने वाले वाले लोगों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। अब यह जनता को तय करना है मुख्यमंत्री आवास में नवरात्र में कन्या पूजन या मुख्यमंत्री आवास में ईद के समय में रोजा इफ्तार। पेंशन बहाली पर बोले लक्ष्मीकांत बाजपेई। कहा समय आने पर सरकार करेगी विचार।सरकारी कर्मचारी को इतना हल्का न समझे अखिलेश यादव और कोई भी सरकारी कर्मचारी भारत माता के साथ कभी समझौता नहीं करेगा-लक्ष्मीकांत बाजपेई।
अयोध्या विधानसभा के पुरसाये में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे लक्ष्मीकांत बाजपेई।
विज्ञापन
विज्ञापन