आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Nov 23, 2021 / Post views : 159
मवई अयोध्या
पटरंगा थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव उसी के घर मे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
पटरंगा एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया डिलवल गांव निवासी सुरेश कुमार चौहान की 15 वर्षीय पुत्री सलोना रविवार की रात्रि सभी को भोजन आदि कराने के बाद अपने कमरे लेट गई।सोमवार की सुबह जब परिजन कमरे में गए तो देखा सलोना का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।एसओ विवेक सिंह ने बताया अभी मौत की वजह स्पष्ट नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन