Fri, 31 Jul 2026
Breaking News
बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित |

: यूक्रेन में शांति बनाने पर सहमति,रियाद बैठक में यूएस ने कहा- रूस के साथ सहयोग की नींव रखेंगे

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Feb 19, 2025 / Post views : 124

Share:

रियाद।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिका और रूस के बीच बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक पर पूरे विश्व की नजरें टिकी है।अमेरिका और रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को रियाद में चार घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।इस बैठक में रूस की तरफ से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव शामिल हुए।अमेरिका की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और पश्चिम एशिया के लिए डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विट्कॉफ बैठक में मौजूद रहे।हालांकि इस बैठक में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी शामिल नहीं थे,जिस पर यूरोप की ओर से फिक्र जाहिर की गई है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

रियाद में हुई बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है।मार्को रुबियो ने कहा कि रूस के साथ बैठक भविष्य में सहयोग की नींव रखेगा।दर‌असल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपनी रियाद बैठक में यूक्रेन युद्ध को लेकर मतभेदों के बावजूद अपने दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग का समर्थन किया।

बैठक का मकसद,भविष्य में सहयोग की संभावना को तलाशना

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि रुबियो और लावरोव आपसी भू-राजनीतिक हित और ऐतिहासिक आर्थिक और निवेश के अवसरों के मामलों पर भविष्य के सहयोग के लिए आधार तैयार करने पर सहमत हुए,जो यूक्रेन में संघर्ष के सफल अंत से उभरेगा।टैमी ब्रूस ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को तलाशना है।

यूक्रेन में शांति बनाने,आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिकी-रूस वार्ता में शामिल पक्षों ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम बनाने पर सहमति जताई है। बता दें कि अमेरिका और रूसी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रियाद में यूक्रेन संकट का समाधान निकालने के लिए मिले।इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी मौजूद रहे।

दूतावास में कर्मचारियों की संख्या बहाल करने पर बनी सहमित

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि दूतावास में कर्मचारियों की संख्या बहाल करने पर भी सहमति बनी है। मार्को रुबियो ने कहा कि पिछले कई वर्षों में की गई कार्रवाइयों ने दोनों देशों के राजनयिक मिशनों की संचालन क्षमता को कम कर दिया है।हमें ऐसे जीवंत राजनयिक मिशनों की जरूरत होगी जो इस प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कार्य करने में सक्षम हों।

यूक्रेन में युद्ध खत्म में केवल ट्रंप ही सक्षमःरुबियो

मार्को रुबियो ने कहा कि केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही युद्ध (यूक्रेन में) को खत्म करने में सक्षम हैं।रुबियो ने कहा कि सिर्फ कुछ महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरी वैश्विक चर्चाओं को बदल दिया है,सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप ही ऐसा कर सकते हैं।
पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि रियाद में अमेरिका-रूस वार्ता सकारात्मक प्रगति के साथ संपन्न हुई।उन्होंने कहा कि यह सभी मुद्दों पर एक गंभीर बातचीत थी।दोनों पक्ष एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखने पर सहमत हुए।

चार घंटे तक रूस और अमेरिकी अधिकारियों ने की बातचीत

बता दें कि अमेरिका और रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को रियाद में चार घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।हालांकि इस बैठक में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी इसमें शामिल नहीं थे।जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेता चिंतित हैं कि ट्रंप मास्को के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता कर सकते हैं, जो उनके सुरक्षा हितों की अनदेखी करेगा और पुतिन को भविष्य में यूक्रेन या अन्य देशों को धमकाने के लिए स्वतंत्र छोड़ देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें