Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा को ठगों ने लगाया 27 करोड़ का चूना

अभिषेक मिश्रा विशेष कार्यकारी संवाददाता दिल्ली / Fri, Mar 11, 2022 / Post views : 149

Share:

फरीदाबाद: बालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की कंपनी से 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने रिबेट आफ स्टेट एंड सेंट्रल टैक्सेस एंड लेवीज (ROSCTL) लाइसेंस के जरिये इस ठगी को अंजाम दिया.

फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक से 9 लोगों को गिरफ्तार कर किया है. डिप्टी कमिश्नर नीतीश अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस को 26 जुलाई 2021 को सेक्टर-28 में स्थित इस शाही एक्सपोर्ट कंपनी से ROSCTL लाइसेंस के जरिये ठगी की शिकायत मिली थी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सेक्टर 31 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने यह मामला सुलझाते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में दिल्ली निवासी मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार व मनीष कुमार मोगा और रायचूर (कर्नाटक) निवासी गणेश परसुराम व महाराष्ट्र निवासी भूषण किशन ठाकुर (मुंबई), राहुल रघुनाथ (रायगढ़) व संतोष सीताराम (पुणे) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इनके अलावा चेन्नई निवासी सुरेश कुमार जैन और न्यू राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी ललित कुमार जैन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

हाइटेक तरीके से वारदात को अंजाम

अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को विशेष छूट दी जाती है. इसे ROSCTL लाइसेंस कहा जाता है. लाखों रुपये मूल्य के ये एक तरह से ऑनलाइन डिस्काउंट कूपन होते हैं. ROSCTL लाइसेंस डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) से इस्तेमाल किए जा सकते हैं या किसी अन्य को बेचे भी जा सकते हैं.

अग्रवाल के मुताबिक आरोपी मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार और मनीष कुमार मोगा विदेश व्यापार महानिदेशालय में क्लर्क स्तर पर काम कर चुके हैं. वे निदेशालय की कार्यप्रणाली से अच्छी तरह परिचित हैं. वे पहले बड़ी-बड़ी कंपनियों के इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड को हासिल करके उनका रिकॉर्ड चेक करते थे और यह पता लगाते थे कि कंपनी के खाते में कुल कितनी रकम के ROSCTL लाइसेंस हैं.

इसके बाद उस कंपनी के डायरेक्टर के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे. इन फर्जी दस्तावेज से फर्जी व्यक्ति का वीडियो शूट करवाकर फर्जी डीएससी जारी करा लेते थे. असली कंपनी की जानकारी के बिना उसके ROSCTL लाइसेंसों को धोखाधड़ी से अपनी फर्जी कंपनी में ट्रांसफर कर लेते थे.

इस गिरोह में शामिल आरोपी भूषण और राहुल किसी भी व्यक्ति के नाम पर एक फर्जी कंपनी रजिस्टर्ड करवा देते थे. इन्होंने अपने साथी आरोपी गणेश जो एक ऑटो ड्राइवर है उसके नाम पर ब्लैक कर्व कॉरपोरेशन नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई. आरोपी मनीष मोगा ने एक वीडियो बनाकर खुद को शाही कंपनी का निदेशक हरीश आहूजा के तौर पर पेश किया और उनकी एक फर्जी डीएससी आइडी बनवा ली. इस आइडी से शाही एक्सपोर्ट कंपनी के 27.61 करोड़ रुपये मूल्य के 154 ROSCTL लाइसेंस को ब्लैक कर्व कॉरपोरेशन के नाम ट्रांसफर करा लिए.

27 करोड़ के फर्जी लाइसेंस हुए फ्रीज

इस मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, छह मोबाइल व 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं. आरोपियों की ओर से ट्रांसफर किए गए 27.61 करोड़ के लाइसेंस को 'फ्रीज' करवा दिया गया था और ये शाही एक्सपोर्ट कंपनी को वापस मिल गए हैं.

बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का विवाह 8 अप्रैल 2018 को अपने ब्वायफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ हुआ था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें