आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Apr 22, 2022 / Post views : 38
कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम का है, जहां आतंकियों ने दो मजदूरों पर फायरिंग की है। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बंगाल के रहने वाले हैं दोनों मजदूर
घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:50 बजे श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक आतंकी वारदात की जानकारी मिली, जहां आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

यहां आतंकियों ने बंगाल के दो मजदूरों नजमुल-इस्लाम और अनिकुल-इस्लाम पर फायरिेग की थी। दोनों यहां नौगाम के सुथसू कलां इलाके में रहते हैं। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इलाके को घेर लिया गया है और इलाके में तलाशी जारी है।
खबरें और भी हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन