नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 5, 2023 / Post views : 115

परसपुर गोण्डा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई । बैठक में 01जुलाई 2023 से 31जुलाई 2023 तक संचालिका संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में सभी एएनएम और सीएचओ को अपने क्षेत्र में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया वही आगामी 7 अगस्त से मिशन इंद्रधनुष तथा 10 अगस्त से चालू होने वाले फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी सीएचओ व एएनएम ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण की स्थिति को फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप पाण्डेय,डब्ल्यूएचओ मॉनिटर नितेश सिंह,शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन