नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 7, 2023 / Post views : 161



कर्नलगंज गोंडा : तहसील करनैलगंज क्षेत्र में मार्ग दुर्गघटना में तीन लोगों की मौत हो गई जब कि एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना हुजूरपुर मार्ग स्थित दत्तनगर मोड़ के समीप की है। यहां एक लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर क्षति ग्रस्त हो गया।
वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। ज़ब कि एक जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कर्नलगंज नगर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि। नगर कर्नलगंज के मोहल्ला सदर बाजार निवासी विश्वनाथ गुप्ता 50 वर्ष , ग्राम असरना निवासी जगदीश 50 वर्ष, जब्बार निवासी ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण बाबूपुरवा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। ज़ब कि ग्राम भंभुआ निवासी राजू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन