नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 31, 2023 / Post views : 154
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना परसपुर अंतर्गत पूरे लाली से जुड़ा है। यहां के निवासी सलमान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें श्री राम कश्यप, चुन्नू कश्यप, डुग्गीलाल कश्यप निवासी ग्राम पूरे लाली का नाम शामिल है। आरोप है की श्री राम के पालतू कुत्ते ने उसके मुर्गे को नोच डाला था ।श्रीराम से उसने इसकी शिकायत की बस इसी को लेकर तीनों लोग गाली देते हुए उसे मारने लगे गांव के लोगों ने उसे बचाया। जिस पर तीनों लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर रण विजय सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन