नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jul 22, 2023 / Post views : 153

परसपुर / गोंडा : सड़क का नवीनीकरण कराने हेतु प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से किया अनुरोध गोण्डा जनपद अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग खण्ड 2 के आधीन परसपुर से धरम नगर चौराहा तक सड़क टूट कर गड्ढे का रुप ले चुकी है इस सड़क का नवीनीकरण करीब दस वर्ष पहले हुआ था जनप्रतिनिधियों एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क का नवीनीकरण नहीं हो सका क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर उक्त सड़क का नवीनीकरण कराने एवं फिलहाल बरसात तक गड्ढे में पत्थर डस्ट डलवाने की मांग की है। फिलहाल अब देखना है कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग इस मामले पर कितने दिन में सड़क का नवीनीकरण कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन