नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 7, 2023 / Post views : 156



परसपुर गोंडा : विकासखण्ड परसपुर के छतौनी स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के निमित्त वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया व छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई उपरोक्त अवसर पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर राम चन्दर सिंह, प्रधानाचार्य महीप सिंह, अभाविप विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, अभाविप अवध प्रान्त के प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदर्श तिवारी आजाद, कालेज उप प्रबंधक इन्द्र बहादुर सिंह समेत विद्यालय स्टाफ,छात्र छात्राएं व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन