नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 25, 2023 / Post views : 152

परसपुर (गोण्डा ) : थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत जबदा गाँव में आई बारात में कुछ लोंगो की पिटाई कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर खदरनपुरवा निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत शुक्रवार को वह परसपुर क्षेत्र के ग्राम जबदा में आई बारात में शामिल होने गया था।वहीं पर रात के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे दो लोग पहुंचकर अनायास मारने पीटने लगे।हल्ला गुहार सुनकर बचाने पहुंचे पीड़ित के पिता लाखन की भी विपक्षियों ने पिटाई कर दी।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जबदा गांव निवासी संदीप एवं बैसनपुरवा करनैलगंज निवासी रवि के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन